
अनुपपुर। मौका यदि जन्मदिन का हो और धूमधड़ाके के साथ पार्टी न हो यह बात हजम नहीं होता। लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो आधुनिकता की चकाचैंध से दूर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे ही अनूपपुर की सर्वजय सुखय सामाजिक संस्था की अध्यक्ष पुष्पा पटेल जिन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर धूमधड़ाका के साथ पार्टी करने के बजाय दीन-दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी है। इस महिला ने अपने जन्मदिन के अवसर में वृद्धाश्रम पहुंच कर आश्रम में रह रहे लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया एवं फल-फ्रूट, केक काट कर जन्मदिवस मनाया श्री पटेल के द्वारा बताया कि लोगो के द्वारा कई प्रकार से जन्मदिन मनाया जाता है। मैंने आज वृद्ध आश्रम आकर अपना जन्मदिन मनाया और आश्रम में रहा रहे बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।