*राजेश सिंह प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष नियुक्त*
संतोष चौरसिया
*राजेश सिंह प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष नियुक्त*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा देशभर में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा आम जनों के हितार्थ चलाई जा रही अनेक योजनाओं से आम जनों को लाभ पहुंचाने का प्रयास केंद्रीय सरकार एवं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी का है सरकार की इन तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अलग से विभाग बनाया गया है जिसके द्वारा प्रदेश सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जिम्मा इस विभाग को सौंपा गया है इसी के तहत अनूपपुर जिले में भी प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के लिए पसान निवासी राजेश सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संगठक जय घोष महाराज एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत की स्वीकृति के उपरांत एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश महामंत्री संगठक राम बृजेश तिवारी की अनुशंसा से राजेश सिंह निवासी पसान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह को बनाए जाने पर पसान नगर में खुशी का माहौल रहा पसान नगर के भालूमाडॉ एटीएम चौक में भाजपा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने राजेश सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी में पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
वही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजेश सिंह के घर जाकर उन्हें बधाइयां दी और उन्हें मुंह मीठा कराया
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह को नियुक्त किए जाने पर संगठन एवं जिले के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने राजेश सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह अपेक्षा किए हैं कि अभियान की नीति एवं उद्देश्यों के पालन करते हुए इस अभियान के विस्तार में एवं अभियान के कार्यों को सिद्ध करने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेंगे जिससे समाज के सबसे निचले तबके तक को भी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनों तक पहुंचे और वे लोग उसका लाभ लें
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने संगठक एवं पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए विश्वास दिलाया है कि संगठक ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उस जिम्मेदारी को अपना कर्तव्य मानकर संगठक एवं पार्टी के दिशा निर्देश पर इस अभियान के प्रचार प्रसार के लिए यथा संभव प्रयास करेंगे।
राजेश सिंह को अनूपपुर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा मंडल पसान के अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह विमल त्रिपाठी दुर्गा सिंह चंदन सिंह अंजनी गौतम ऋषिकेश सिंह इसहाक अंसारी राजदेव तिवारी सनत द्विवेदी सीक्कू सिंह पार्षद इंद्र लाल संजय विश्वकर्मा हर्षवर्धन सिंह रघुवंश सिंह जितेंद्र रजक हसन अंसारी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किए हैं