अनूपपुर

पसान क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में बाल भोज का हुआ आयोजन

अनूपपुर। नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के अंतर्गत संचालित वार्ड नंबर 1 से लेकर 18 तक की आंगनबाड़ी केंद्रों में मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुरूप निर्धारित किए गए कार्यक्रम बाल भोज का आयोजन 12 अक्टूबर 2021 को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया महिला बाल विकास विभाग पसान क्षेत्र की सेक्टर सुपरवाइजर गिरजा परस्ते के मार्गदर्शन में बाल भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वहां के छोटे-छोटे बच्चों को विभिन्न प्रकार के भोजन कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज का बेहतर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बच्चों ने सहभागिता निभाई।