अनूपपुर

भाजपा जिला कार्यालय में 29 अक्टूबर को आयोजित होगी विशेष बैठक

रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में 29 अक्टूबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी जिला अनुपपर की विशेष बैठक आहूत की गई है जो दोपहर 12 बजे से जिला भाजपा कार्यालय अनुपपर में होना सुनिश्चित है। भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं भाजपा जिला अनुपपर के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम उपास्थित रहेंगे। बैठक में भाजपा के जिले के पदाधिकारी, समस्त मंडलो के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, समस्त मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिलापंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी, व पंचायत राज्य प्रकोष्ट की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपेक्षित हैं। बैठक में अपेक्षित किए गए सभी पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने का आग्रह किया गया है उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button