
अनूपपुर। जिले के क्षेत्रान्तर्गत बिजुरी में नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. आर.आर. सिंह व लेख पाल मनीष चौहान के निर्देशानुसार 06 दिसम्बर 2021 शासकीय महाविद्यालय बिजुरी के प्राचार्य डाॅ. सुनील भोंसले ने ज्ञान की देवी माॅ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय बिजुरी के प्रतिभागी को प्राचार्य डाॅ. सुनील भोंसले के द्वारा प्रथम पुरस्कार किशन यादव, द्वितीय पुरस्कार देवेंद्र सोनकर, तृतीय पुरस्कार आंचल मिश्रा को पुरुस्कृत किया गया। और सभी प्रतिभागियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।
कार्यक्रम में रहें उपस्थित
शासकीय तुलसी महाविद्यालय बिजुरी में चित्रकला प्रतियोगिता में प्राचार्य डाॅ. सुनील भोंसले, मंच संचालक सत्यनारायण तिवारी, पूर्व नेहरु युवा केन्द्र संगठन के कार्यकर्ता दीपक मौर्य, रमेश केवट, दुर्गा मिश्रा, देवेंद्र महरा, दीपक सिंह, देवानन्द एवं नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता सुरेन्द्र महरा, शनि पटेल व महाविद्यालय के समस्त अथितिगण उपस्थित थे।