कोरोना से लड़ाई में जिम्मेदार आचरण अहम- कलेक्टर
सार्वजनिक आयोजन स्थगित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
अनूपपुर। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने कलेक्ट्रैट सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त बैठक में कोरोना से लड़ाई के सम्बंध में तैयारियों की समीक्षा की। आपने जिला चिकित्सालय में कोरोना हेतु स्थापित विशेष वार्ड, मास्क सहित अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणो की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बीडी सोनवानी द्वारा उपलब्ध सामग्रियों एवं तैयारियों के सम्बंध में जानकारी दी गयी। कलेक्टर द्वारा डॉ सोनवानी को आवश्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय रहने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री ठाकुर ने कहा कोरोना से लड़ाई हेतु सभी नागरिकों को सजग रहना होगा एवं अपेक्षित आचरणो को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। इस दौरान आपने नियमित रूप से हैंडवाश करने एवं खाँसते छीकतें समय रूमाल का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के लिए कहा। आपने बताया मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना का कोई भी पॉजिटिव प्रकरण नही है। परंतु इस महामारी से निपटने के लिए सजग रहना जरूरी है। आपने कहा अगले 15 दिन बहुत अहम है। आपने सभी अभिभावको से अपेक्षा की है कि वे स्वयं तो स्वच्छता एवं सावधानी रखें साथ ही बच्चों को भी अवगत कराएँ।
कलेक्टर ने कहा वर्तमान मौसम परिवर्तन को देखते हुए आमजनो में सामान्य सर्दी जुकाम हो सकता है घबराएँ नहीं परंतु शीघ्र चिकित्सक से सम्पर्क कर इलाज कराएँ। डायबिटीज हाइपरटेंशन के मरीजों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है।
इस दौरान कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रो, शासकीय एवं निजी विद्यालय कालेजों में 31 मार्च तक छात्रों के लिए अवकाश सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिम, सिनेमाघर, तरणताल आदि हेतु 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय जाँच करने के लिए कहा गया। 20 से अधिक लोगों के किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन न किए जाएँ इस हेतु समस्त विभाग प्रमुखों को कलेक्टर ने निर्देश दिए।
शिक्षा संस्थाए एवं जिम संस्था बंद भी करने के दिये निर्देश
ब्व्टप्क्-19 (कोरोना वायरस) संक्रमण विश्व के 135 देशों में फैल चुका है तथा लगभग डेढ़ लाख लोग इससे प्रभावित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ब्व्टप्क्-19 (कोरोना वायरस) रोग के फैलने की गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे महामारी (च्ंदकमउपब) घोषित किया गया है। उपरोक्त परिस्थिति को देखते हुए राज्य शासन लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि स्कूलों और कॉलेजों एवं आँगनवाड़ियों को 31 मार्च तक बंद किया जाए। आधिकारिक यात्रा, प्रशिक्षणों तथा सार्वजनिक समारोहों को 31 मार्च तक स्थगित किया जाए। सिनेमा हॉल तथा मैरिज हॉल को तथा सार्वजनिक पुस्तकालयों, वाटर पार्क, जिम तथा स्वीमिंग पूल्स 31 मार्च तक तक बन्द रखे जाने के लिये आदेश जारी किये जाएँ। कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को 31 मार्च 2020 तक बंद किया जाए। धार्मिक समारोहों को कम से कम करने के लिए धार्मिक प्रमुखों से आग्रह किया जाए। इसके साथ ही 20 से अधिक लोगों की सभाओं के आयोजन को रोकने के लिए कानूनी उपाय किए जाएँ। विशेष तैयारियों एवं आपदा स्थिति से निपटने हेतु अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान किया जाए।