अनूपपुर

आईएफएमआईएस साॅफ्टवेयर में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु दिया गया प्रश‍िक्षण

अनूपपुर। सहायक कोषालय अधिकारी शैलू वर्मा, सहायक पेंशन अधिकारी सुश्री रीना कोल, सहायक पेंशन अधिकारी विश्‍वजीत सिंह पुशाम द्वारा आईएफएमआईएस साॅफ्टवेयर के संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट भवन स्थित ई-दक्ष केन्द्र में प्रश‍िक्षित किया गया। उन्होंने सर्विस मैटर, पेंशन, एम्पलाई सेल्फ सर्विस, पे-रोल, रिसीप्ट एवं डिस्बर्समेंट के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रश‍िक्षित किया। 4 अक्टूबर को सहायक कोषालय अधिकारी अजीत कुमार शर्मा एवं सहायक ग्रेड-3 विष्णु देव तिवारी डिपाजिट के बारे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रश‍िक्षित करेंगे।