नगर पालिका अध्यक्ष के परिवार में पाँच डॉक्टर
मरीजो की नब्ज देखते देखते कब डॉक्टरों ने जनता की नब्ज टटोले

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह
मनेन्द्रगढ़। मरीजो की नब्ज देखते देखते कब डॉक्टरों ने जनता की नब्ज टटोल और आज इस क्षेत्र की कमान इन्ही डॉक्टर और डॉक्टर परिवार के हाथों में है। छत्तीसगढ़ राज्य के। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ के विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल नेत्र रोग चिकित्सक है। 13 फरवरी को मनेमद्रगढ़
में हुए जनपद अध्यक्ष के चुनाव में भी डॉक्टर विनय शंकर सिंह जनपद अध्यक्ष बने वे पेशे से दंत रोग चिकित्सक है। हाल में ही मनेमद्रगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी डॉक्टर परिवार की सदस्य ही नगरपालिका अध्यक्ष बनी प्रभा पटेल के पति, बेटा ,बहु डॉक्टर है। क्षेत्र के लोगो की आंखों और दांतों का इलाज करते करते ये डॉक्टर विधानसभा क्षेत्र और जनपद क्षेत्र के प्रथम नागरिक है। पहली बार इन दोनों डॉक्टरों ने राजनीति में कदम रखा और अपने मुकाम का हासिल कर लिया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ से बने विधायक
मनेन्द्रगढ़ से का कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ है। 1996 में नेत्र रोग से एमबीबीएस करने के बाद वो कुछ सालों तक कोरिया जिले के खड़गवां क्षेत्र में शासकीय चिकित्सक के पद पर अपनी सेवा दिए फिर प्रदेश के 5 शहरों में अपने आंखों का अस्पताल खोल लोगो की आंखों का इलाज करने लगे। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट से विधायक का चुनाव लड़ा और पहली ही बार मे जीत हासिल कर विधायक बन गए। डॉक्टर विनय अब भी जब वो अपने क्षेत्र के दौरे में होते है तो लोगो की आंखों का इलाज करते है। विनय जायसवाल का कहना है कि वे छात्र जीवन से ही राजनीति में थे। रायपुर में प्रोफेशनल स्टूडेंड यूनियन का अध्यक्ष रहने के साथ ही वे जुड़ा के भी अध्यक्ष रहे है।
दांत रोग विशेषज्ञ से जनपद अध्यक्ष
गुरुवार को पूरे प्रदेश में जनपद पंचायत अध्यक्षो के चुनाव हुए। मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनय शंकर सिंह ने जनपद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल किंया। 2008 में रायपुर के शासकीय डेंटल कालेज से बीडीएस करने के बाद 2009 से 10 तक शासकीय दांत चिकित्सा महाविद्यालय में इन्होंने दाँत रोग विशेषज्ञ के पद पर अपनी सेवाएं दी। फिर अपने गृह जिले कोरिया आकर अपना खुद का क्लिनिक शुरू किया। फिर 2014 से 2016 तक जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के कुछ दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में दंत चिकित्सक के पद पर पदस्थ रहे और 2016 में सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद अपनी क्लिनिक को ही आगे बढाने में जुट गए। पंचायत चुनाव में जनपद सदस्य का चुनाव रिकार्ड मतों से जीता फिर जनपद अध्यक्ष बने
नपाध्यक्ष के परिवार में 5 डॉक्टर
मनेन्द्रगढ़ की नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल भले ही डॉक्टर नही है लेकिन उनके परिवार में 5 डॉक्टर है। घर मे ही क्लिनिक चलता है। और इलाज करवाने आने वाले लोगो से उनका इसी बहाने मिलना जुलना हो जाता है। नपाध्यक्ष के पति डॉ के पी पटेल जनरल फिजिशियन है। उनके बड़े बेटे डॉ अंशुल सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ है बहु स्नेहा भी डॉक्टर है वही छोटा बेटा आयुष और बहू नमिता भी दांतो के डॉक्टर है।
मेरा मन शुरू से ही राजनीति में था। घर वाले चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनू। इसलिए मैंने पहले डॉक्टर बनकर लोगो की सेवा की अब राजनीति में आकर लोगो की सेवा करने का सौभाग्य मुझे जनता ने दिया है जिसे मैं बखूबी निभाने का प्रयास कर रहा हु।
विनय जायसवाल
विधायक
डॉक्टर राहकर आप सिर्फ मरीजो की ही सेवा कर सकते है। लेकिन राजनीति में रहकर हम सभी तरह के लोगो के काम आ सकते है। इसलिए मैंने चिकित्सकीय सेवा के साथ ही राजनीति में आने का सोचा और अब जनपद अध्यक्ष बन गया हूं। कोशशि रहेगी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच। मैं तो राजनीति में बीते 25 सालों से हु। 25 सालों से जनता की सेवा कर रही हु। मुझे खुशी है कि मेरे साथ साथ मेरा परिवार भी चिकित्सकीय सेवा के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे है।
प्रभा पटेल
नगरपालिका अध्यक्ष