अनूपपुर। म.प्र. जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) द्वारा 4 फरवरी 2023 को जम्बूरी मैदान भोपाल में मुख्यमंत्री एवं म.प्र.जन अभियान परिषद के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के प्रदेश में अध्ययनरत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के 22 हजार छात्रों का दल राज्य स्तरीय युवा समागम हुआ। इस राज्य स्तरीय युवा समागम सम्मेलन में अनूपपुर जिले से शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में अध्ययनरत सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के बीएसडब्ल्यू का छात्र मोहन सिंह ने भी नेतृत्व प्रशिक्षण से जुड़े संस्मरण मुख्यमंत्री को सुनाए जिसमें मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नमस्ते मामा जी मैं मोहन सिंह सीएमसीएलडीपी बीएसडब्ल्यू का छात्र हूं मां नर्मदा की पावन नगरी अनूपपुर जिले से हूं, सबसे पहले मैं आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं मामा जी क्योंकि पिछले वर्ष अपने मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत मुझे वाघा बॉर्डर और हुसैनीवाला बॉर्डर भेजा था। मैं वहां जाकर अपने आंखो से वीर जवानों को देखा। और मैं उसी वक्त से ठान लिया कि उन्हीं की तरह मैं भी पढ़ाई के साथ-साथ समाज की सेवा करूंगा। मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि मुझे सबसे कम उम्र में कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में मैं कोरोना वालेंटियर अभियान के तहत शासन प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का एक मौका मिला यह अवसर मेरे लिए बहुत हर्ष पूर्वक रहा और आज जहां कहीं भी हूं आपके आशीर्वाद से हूं। ततपश्चात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मोहन सिंह का नाम लेकर प्रशंशा करते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता कैसे विकसित होती है आज आपने सीएमसीएलडीपी के हमारे छात्रों को देखा हमारे साथियों को देखा और मुझे पुरा विश्वास है कि आप में से जिसको भी मौका मिलेगा ऐसा ही करेगा और ऐसा ही बोलेगा। बता दे कि मोहन सिंह ने अनूपपुर जिले में विभिन्न विभागों में जुड़कर सामाजिक कार्य में एक अपनी अलग पहचान बनाई है। जिनके लिए वो कई बार सम्मानित भी हुए हैं। इस अवसर पर जन अभियान परिषद अनूपपुर जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय एवं परिषद से जुड़े विभिन्न कर्मचारियों साथियों सहित उनके विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रदान की।