अनूपपुर

अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने किया विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। प्रथम नगर परिषद निर्वाचन के पश्चात नगर विकास की गति को तेज करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा वार्ड नंबर 1 ,2 ,4 एवं 10 में निर्माण कराए जा रहे नाली का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पार्षद मनोज चंदेल, पार्वती पनिका, समय लाल पटेल, राजकुमारी, प्रमोद कुमार शुक्ला, संगीता सोनी, भीम जयसवाल सहित मनजीत आकाश गुप्ता अजय श्रीवास्तव सुरेश पटेल धनंजय यादव चंदन कनौजिया योगेंद्र गुप्ता चेतन कुशवाहा, अनुराग जयप्रकाश, सत्येंद्र सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि आज नाली के निर्माण से नगर के विकास का कार्य प्रारंभ हुआ है और आने वाले समय में हम और हमारी परिषद प्रयास करेगी की नगर परिषद अपनी विकास की ऊंचाइयों को छुए। नगर के विकास एवं आमजन के कल्याण हेतु हर एक कार्य करने का प्रयास परिषद द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button