मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चिल्हारी में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अनूपपुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत चिल्हारी में पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, सुई धागा दौड़, चम्मच दौड़ 200 मीटर रेस आदि कार्यक्रम किया गया। जिसमें माध्यमिक विद्यालय बच्चे चिल्हारी प्राथमिक विद्यालय चिल्हारी के बच्चे महिला एवं पुरुष जनप्रतिनिधि शासकीय कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य अशोक कोल, वर्तमान सरपंच श्रीमती ललिता अनिल रौतेल, पूर्व सरपंच अनिल रौतेल, पंच संतोष कोल, कुमारी रिया रौतेल, नाजिमा बेगम, सचिव जितेंद्र प्रजापति, पटवारी श्रीमती अर्चना तिवारी, शिक्षक अशोक प्रजापति, शिक्षिका श्रीमती सुजाता बर्मन प्रधानाध्यापक श्रीमती रीता रौतेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेगम, मोबिलाइजर कुमारी रामेश्वरी, रोजगार सहायक जितेंद्र पटेल एवं ग्राम पंचायत के लोग उपस्थित रहें।