पसान में होगा हितग्राही सम्मेलन कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मुख्य अतिथि में

अनूपपुर/भालूमाड़ा। पसान नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत आम जनों को शासन द्वारा प्रदाय की गई योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों का सम्मेलन पसान नगरपालिका जमुना कॉलरी बंकिम बिहार में दिनांक 13 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया गया है उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिसाहूलाल सिंह मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश शासन के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न किया जाएगा।उक्त बैठक की तैयारी के लिए पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने नगर के स्व सहायता समूह महिला स्व सहायता समूह आंगनबाड़ कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों के लिए बैठक कर व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई कि पसान नगरी क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं से लांबा लाभांवित हितग्राहियों का सम्मेलन किया जाना है जिनमें हितग्राहियों से उनकी जानकारी उनके विचार एवं विभिन्न योजनाओं की समुचित जानकारी उन तक पहुंचे इस सम्मेलन में महिला स्व सहायता समूह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विभिन्न प्रकार के योजनाओं से संबंधित पर्यवेक्षक नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होंगे। हितग्राही सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हितग्राहियों को संबोधित करेंगे।
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक
वही हितग्राही सम्मेलन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रसारण कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भी किया गया है जिस पर भाजपा मंडल पसान के महामंत्री धीरेंद्र सिंह ने समस्त कार्य समिति के सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी समस्त प्रकोष्ठ मोर्चा के पदाधिकारी जेष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।