

Related Articles
आत्मविश्वास एवं कार्यप्रणाली से प्रभारी सचिव हुए प्रभावित
देवानंद विश्वकर्मा अनूपपुर। प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) एवं प्रभारी सचिव जिला अनूपपुर शिव शेखर शुक्ल द्वारा जिले के प्रवास के दौरान आजीविका मिशन अंतर्गत सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बेनीबारी का अवलोकन किया गया तथा प्रशिक्षण केंद्र संचालक सदस्यों व प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर मिशन अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान […]
दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है काॅलरी प्रबंधन की लापरवाही
रिपोर्टर@कमलेश मिश्रा बिजुरी। एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के बिजुरी सीएचपी स्थित कोयला सायडिंग की दुर्दषा देखने लायक है। प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यहां पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है, लेकिन प्रबंधन व्यवस्थाओं को सुधारने की वजह आंख-कान बंद किये हुए है। जबकि इस कोयला सायडिंग में हसदेव क्षेत्र के कुरजा, कपिलधारा, […]
पसान क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा के तहत किए गए विभिन्न कार्यक्रम
अनूपपुर। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 16 मार्च से 31 मार्च तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तमाम तरह की गतिविधियों का संचालन मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देश अनुसार किया जा रहा है इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के अंतर्गत संचालित वार्ड नंबर […]


अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के अनूपपुर उमरिया शहडोल एवं कटनी जिले के बरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सांसद निधि से पानी की समस्या का समाधान करने हेतु और लोगों की प्यास बुझाने के लिए 74 पानी टैंकर जनहित में उपलब्ध कराए गए यह पानी टैंकर न केवल जनता की प्यास बुझाने में कारगर साबित होंगे बल्कि इन पानी टैंकरों के माध्यम से आगजनी जैसे होने वाली दुर्घटनाओं को काबू पाने में भी उपयोग किया जा सकेगा, अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटना होने पर दमकल के वाहन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं जिससे बड़ा नुकसान होता है जिसे देखते हुए शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने ऐसा पानी का टैंकर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया जो लोगों की प्यास बुझाने के साथ आगजनी की घटनाओं के दौरान भी काम आ सके सांसद के द्वारा 74 पानी के टैंकर शहडोल संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कराने का सराहनीय निर्णय लिया गया अब इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के प्रयास से संसदीय क्षेत्र के बडवारा विधानसभा क्षेत्र में 4 सडकों के सुधार के लिए प्रदेष सरकार द्वारा अनुपूरक बजट में लगभग 10 करोड का प्रावधान कर स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें बडवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सैलारपुर से बडागांव मार्ग, बंधी से जिर्री मार्ग, भूला से सैलारपुर मार्ग एवं देवरीहटाई से बडवारा मार्ग शामिल है। गौरतलब है शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने उक्त सडकों के सुदृढीकरण के लिए मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखा था। उक्त मार्गो के सुदृढीकरण कराये जाने के मांग काफी समय से क्षेत्रीय ग्रामीण कर रहे थे। इन सड़कों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीयजनों ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान एवं सांसद हिमाद्री सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

