तीन विधाओं में क्रीडोत्सव का हुआ सफल आयोजन
युवा खिलाडियों ने बढ-चढकर लिया हिस्सा, खेल के प्रति युवाओं का रहा उत्साह

अनूपपुर। जिले के नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा नेहरू युवा केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर आर.आर. सिंह की उपस्थिति में दौड, गोला फेंक, बाॅलीबाल विधाओं में क्रीडोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय हाई स्कूल देवहरा के प्रचार्य नरेन्द्र सिंह शेखावत, एचएम राम लखन मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित, सूर्यकांत मिश्रा, विश्वास शुक्ला, सलीम दिद्दीकी, उपेद्र मिश्रा, मिथलेश एवं समस्त अतिथियों को नेयुके अनूपपुर परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा बैज लगाकर स्वागत किया गया। जिसमें ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित ने कहा कि नेहरु युवा केन्द्र के द्वारा शासकीय हाई स्कूल देवहरा में दौड, गोला फेंक, बाॅलीबाल तीन विधाओं में कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें युवा खिलाडियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया है, और यह गर्व की बात है कि आज भी खेल के प्रति युवाओं का उत्साह है, और कहा कि खेलना हमें आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ्य रह सकते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होना, हमें बहुत से रोगों से सुरक्षित करने में मदद करता है। और शरीर को स्वस्थ्य तथा मजबूत बनाने के लिए खेल अनिवार्य है। मनोवैज्ञानिकों का मत है कि मनुष्य की खेलों में रुचि स्वाभाविक है। खेल खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है। जीवन की जय-पराजय को आनंदपूर्ण ढंग से लेने की महत्त्वपूर्ण आदत खेल खेलने से ही आती है। खेल हमारा भरपूर मनोरंजन करते हैं। खिलाड़ी हो अथवा खेल प्रेमी दोनों को खेल के मैदान में एक अपूर्व आनंद मिलता है। इस कडी में खिलाडियों के द्वारा वाॅलीबाॅल, गोला फेंक, 100 मीटर दौड, आयोजन किया गया। सभी वर्ग के प्रतिभागी विजेता खिलाडियों को सील्ड देकर सम्मानित किया गया। और साथ ही साथ सर्वागीण विकास के लिए भी आश्वाशन दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।