अनूपपुर

भारतीय मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

भारतीय मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

राजनगर। अभारतीय खदान मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र का द्विवार्षिक अधिवेशन अभिनंदन भवन राजनगर में संपन्न हुआ जहां पर बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर गोरडे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री मधुकर साल्वे, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री महेंद्र पाल सिंह, भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष पम्मी सिंह, भारतीय खदान मजदूर संघ मध्य प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य ताराचंद यादव, कंपनी के वैकल्पिक जेबीसीसीआई सदस्य राजेश सिंह परिहार एवं एसईसीएल समन्वयक दिलीप त्रिपाठी हसदेव क्षेत्र के महामंत्री दारा सिंह उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता हसदेव क्षेत्र के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी की जहां पर अधिवेशन की शुरुआत भारत माता भगवान, विश्वकर्मा एवं दंतोपत ठेकड़ी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके पश्चात क्षेत्र के महामंत्री दारा सिंह के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तो संघ के सदस्य मनोज श्रीवास्तव द्वारा सदस्यता शुल्क 480 से बढ़ाकर 600 करने का प्रस्ताव रखा गया वही प्रहलाद जयसवाल द्वारा ठेकेदारी मजदूरों को हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान कराने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन द्वारा पारित किया गया तत्पश्चात क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा द्वारा पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं पूर्व की कमेटी को भंग करते हुए दारा सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं दिलीप कुमार त्रिपाठी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के महामंत्री मधुकर साल्वे ने कहा कि हम सम्मानित सदस्यों को यह अधिवेशन पूर्व को कमियों को सुधारने का अवसर प्रदान करता है जिसे सुधार कर हम अपने अगले लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं भारतीय मजदूर संघ के हर एक कार्यकर्ता की अपनी अलग पहचान होती है और इस पहचान को हम सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं स्थापित करना होगा हमारा संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है जो अपने रीति और नीति के हिसाब से कार्य करती है जो मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। हमारा संगठन मजदूरों को हित को लेकर किसी के सामने ना झुका है ना कभी झुकेगा इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि हम निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर एचएन पांडे, मनोज श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, अशोक माली, मिथिलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय चैबे, पंकज उपाध्याय, शशिकांत उरमालिया, सुरेश जायसवाल, प्रह्लाद जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में बीएमएस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button