अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़़ थाना अंतर्गत रविवार की रात्रि लगभग 9 से 10 बजे के दरम्यिान विधायक रोड के समीम शंकर मंदिर के पास मृतक चंदन सरिवान पिता रमेश सरिवान वार्ड नम्बर 02 ग्राम पंचायत किरगी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़़ जिला अनूपपुर और पंकज गुप्ता दोनों खाना बना कर आ रहे थे। तभी उनके बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण रोड के किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कार अपनी नियंत्रित खोते हुए दोनो को रौंदते निकल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सरिवान की मौके पर मौत हो गई। और पंकज गुप्ता की हालत गंभीर थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दिए जाने पर पुष्पराजगढ़ पुलिस मौके में घटनास्थल पहुंचकर चंदन सरिवान और पंकज गुप्ता को पुष्पराजगढ़ चिकित्सालय में दोनों को भर्ती कराया गया और डाॅ. ने एक को मृतक बताया और पंकज गुप्ता की हालत को गंभीर बताया और पुष्पराजगढ़ चिकित्सालय के डाॅ ने पंकज गुप्ता को शहडोल चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतक चंदन सरिवान के शव का पंचनामा कर पुष्पराजगढ़ चिकित्सालय में ड्यूटी डॉक्टर से शव परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं लोगों ने बताया जाता कि कार चालक नषे के हालत में कार चला रहा था और कार में दारू की बॉटल भी रही और कार चालक तत्काल कार छोड़ कर फरार हो गया। कार चालाक की खोज जारी है।