पेट्रोल-डीजल में हुई मूल्यवृद्धि को लेकर युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
राजेश सिंह

अनूपपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रही कमलानाथ सरकार अपने खजाने को मजबूत करने के इरादे से डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि करके माली हालत को सुधारने का जो सपना देख रही है वह सपना साकार होता दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि फटी में टांग लगाने के लिए भाजपा हर मोर्चे पर खड़ी दिखाई दे रही है। किसानो का कर्जा माफ करने का वादा करके कमलनाथ सरकार पहले ही फंस चुकी है और हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो गई है। कर्ज के बोझ तले दबी प्रदेष सरकार अब जनता के जेब से पैसा निकालकर खजाना भरना चाहती है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए हर वक्त संघर्ष करने के लिए मैदान में खड़े है। पेट्रोल-डीजल में हुई मूल्यवृद्धि को लेकर प्रदेष नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेष गौतम के नेतृत्व में के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम पूरे जिले के अंदर सभी मंडलो में युवा मोर्चा के द्वारा मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्षन करने के साथ ही कमलनाथ का पुतला फूंका। कोतमा, राजनगर, बिजुरी, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका तो पुलिस प्रषासन के साथ झूमा झपटी भी हुई। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में 5 प्रतिशत वैट दर बढ़ाने के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में 5 प्रतिशत वैट की बढ़ोतरी की गई है. इसका भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा (रिंकू) के नेतृत्व में जमकर विरोध किया है. बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सड़क पर उतरे स्टेशन चैक बिजुरी में मुख्यमंत्री का पुतला दहनकर राज्य सरकार के ईंधन के दाम बढ़ाने के निर्णय का विरोध किया। स्टेशन चैक में इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ता सरकार के निर्णय के प्रति आक्रोश जाहिर कर रहे थे। रैली में जमकर नारेबाजी की और बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के दामों से वैट तत्काल घटाने की मांग की। लवकुश शुक्ला, मुकेश जैन, रिंकू शर्मा, सूर्य प्रकाश, महेश प्रजापति, राजा देवानी, रमाकांत सिंह,गुंजन साहू,बबलू शर्मा,मो जुनैद,अजमत अंसारी,मो मोबिन,भैयालाल ,शुभाशीष सरकार,विनोद राय, सुनील यादव,के पी शुक्ला, मितेश मित्तल,सीताराम तिवारी,कोमल सोनी, सतेंद्र सोनी,दीपक शर्मा,सत्येंद्र सोनी,राजू मिश्रा, संदीप अग्रवाल,रवि कुशवाहा,शम्भू साहू,चिराग देवानी सहित दर्जनों कार्यकताओं ने उपस्थिति दर्ज की।