अनूपपुर

भाजपा के द्वारा मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

रिपोर्टर @ समर बहादुर सिंह

राजनगर भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सरस्वती शिशु मंदिर परिसर शांति नगर में मनाया गया जहां सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर जयंती कार्यक्रम की शुरुआत की इसके पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा के रूप में कार्य करेंगे उन्होंने पार्टी के लिए जो त्याग एवं बलिदान किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी उपसरपंच सच्चिदानंद सिंह, जनपद सदस्य संतोषी महेश जेठानी, प्रमोद शुक्ला युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सोनू कनौजिया, अधिक लाल यादव, मंडलमीडिया प्रभारी समर बहादुर सिंह, व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह, अशोक माली, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पटेल, कल्याण दहिया, अभिजीत यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button