अनूपपुर

पुलिस ने अवैध देशी शराब किया जब्त

राजनगर। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्‍थानो में पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री कर रहे शराब के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला कोतमा थाना अंतर्गत कलमुडी निवासी पप्पू बैरागी के कब्जे से 16 पाव देषी प्लेन कीमती 850 रू. का जप्त किया। दूसरे मामले में रामनगर पुलिस ने 50 पाव देषी प्लेन शराब कीमती 3000 रू. का आरोपी रविदास पिता बीरबल निवासी पौराधार के कब्जे से जप्त कर 34ए आबकारी एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध किया।