विधानसभा पुष्पराजगढ़ के लखौरा, धीरूटोला जरही गिरारी बेंदी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हुए विकास यात्रा के कार्यक्रम

अनूपपुर। विकास यात्रा के माध्यम से जहां एक ओर भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जा रहा है। विकास यात्रा के माध्यम से क्षेत्रीय विकास कार्यों की जानकारी नागरिकों के साथ साझा की जा रही है। यह एक अच्छी पहल है, जिससे ग्रामीणों को पता चल रहा है कि हमारे गांव में क्या-क्या विकास कार्य हुए हैं। जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के लखौरा ,धीरू टोला ,जरही ,गिरारी ,बेंदी हर्राटोला, जरही, लखौरा, धीरूटोला, गोगा, बेलहा, बेंदी, ग्राम पहुंची। इस दौरान विकास यात्रा का जगह-जगह बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विकास यात्रा के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह सिंग्राम जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम व श्री मनोज द्विवेदी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कोदू सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की गई। तथा क्षेत्रीय विकास के कार्यों की जानकारी दी गई विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान खंड स्तरीय अधिकारी तथा जिले से नित्य नोडल अधिकारी जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पांडे व ग्राम स्तरीय अमला उपस्थित था।