
राजनगर। कांग्रेस के 134 वें स्थापना दिवस के साथ-साथ मध्यप्रदेश कमलनाथ सरकार तथा कोतमा विधायक सुनील सराफ के एक वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजनगर द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में कोतमा विधायक सुनील सराफ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव उपस्थित थे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे ने की। इस अवसर पर राजनगर ब्लॉक के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने अपने विचार रखें जहां सभी लोगों ने इस बात पर बल दिया कि संगठन को किस तरह से मजबूती प्रदान किया जाए वही मध्य प्रदेश की कांग्रेस का जो कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है उसे जन-जन तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से कैसे पहुंचाया जाए इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही गई। इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव संगठन मंत्री अशोक जिठानी अजय सिंह रामाधार गौतम इंद्रजीत सिंह, गणेश केवट, रामशा पांडे, राहुल सिंह, नवीन रसूल, रमेश जयसवाल, गोल्डी विल्सन खुसरो, दरस राम महिला मंडल की ब्लॉक अध्यक्ष रूपा श्रीवास्तव, गुलरेज अनीता लल्ली बाई, सागर रतिया, विपिन दुबे, भूपेंद्र बागड़ी मकसूद आलम सरफ राज अहमद सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर जयसवाल इमरान अंसारी मुस्ताक अहमद विशाल यादव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।