अनूपपुर

नागरिकता कानून को लेकर भाजपा का जनजागरण अभियान 1 जनवरी से,जिला बैठक में तय हुई रूपरेखा

राजेश सिंह

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अनूपपुर में रविवार के दिन जिला बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष बृजेष गौतम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें  नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोधियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को करारा जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निश्चय किया है। इस अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कानून के महत्व को प्रतिपादित किया जायेगा और धार्मिक आधार पर प्रताड़ित शरणार्थियों की सुविधा और सम्मान के साथ नागरिकता के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यो की जानकारी भी समाज को दी जाएगी।
बैठक में आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमो की रचना इस प्रकार से की गयी है कि छोटे-छोटे गांव तक और मोहल्लों तक लोगों को सही अर्थों में नागरिकता कानून का विषय पहुंचे तथा जो लोग शरणार्थियों की नागरिकता का विरोध कर रहे है, उनके स्वार्थ भी उजागर हो सके। आने वाले दिनों में पार्टी घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। आयोजित जन जागरण अभियान को लेकर जिला बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम ने कहा कि दुर्भाग्य से वोटों के लालच में कांग्रेस और विपक्षी दल इस कानून का विरोध करते हुए समाज को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा मप्र ने ऐसे तत्वों को जवाब देने के उद्देश्य से संपूर्ण अभियान की देखरेख एवं समन्वय हेतु प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की समिति का गठन किया वहीं 1 से 20 जनवरी तक जन जागरण अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। जिसमें प्रबुद्धजन संगोष्ठियां करेगी। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर छोटी छोटी संगोष्ठियां भी की जायेगी। संसदीय क्षेत्रों में सांसदों द्वारा नागरिकता अधिकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश के लाखों प्रबुद्धजनों से हस्ताक्षर कराए जायेंगे। जिला केन्द्रों पर कानून के समर्थन में रैलियां होगी सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया  के माध्यम से इन सब की जानकारी प्रसारित की जायेगी। श्री गौतम ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम देश के किसी भी समाज, वर्ग के खिलाफ नहीं है बल्कि बांगलादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किए जा रहे हिन्दू, सिख, पारसी, बौद्ध, जैन और ईसाईयों को यह कानून भारत में सुविधा और सम्मान के साथ नागरिकता प्रदान करने वाला है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं प्रदेष उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि वोट बैंक के खातिर कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल लोकसभा और राज्यसभा से पास हुए इस अधिनियम का विरोध कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस हेतु भाजपा ने पूरे प्रदेश में 1 से 20 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। हमारे जिले में इस अभियान को हम बूथ स्तर तक सफल बनाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेष कार्य समिति सदस्य अनिल गुप्ता ने कहा कि एक अच्छे अधिनियम का कांग्रेस विरोध कर रही है, जो देश के लिए ठीक नहीं है। देश में वैचारिक युद्ध चल रहा है। कांग्रेस और विपक्ष झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जन जागरण अभियान को लेकर भाजपा घर-घर पहुंचकर इस अधिनियम को जनता के सामने रखेगी। कार्यक्रम बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर आयोजित होंगे। आयोजित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में जिला बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। एक-दो दिनों में मंडल स्तर की बैठक के उपरांत यह कार्यक्रम मूर्तरूप लेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, प्रदेश कार्यकारिणीय सदस्य अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी,जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला, उमेश मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेष सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी चंडीकांत झा, कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, जिला मंत्री सुरेन्द्र केवट, मंडल अध्यक्ष षिवरतन वर्मा के अलावा जिला पदाधिकारी और समस्त मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button