अनूपपुर। महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ अरविंद कुमार ने बताया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियो को दृष्टिगत रखते हुए बंदियों के लिये 60 दिवस की आपात छुट्टी स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया है कि आपात छुट्टी की अवधि की गणना बंदी के कुल दण्डादेश की अवधि में सम्मिलित की जायेगी। अरविंद कुमार ने बताया है कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया है कि पूर्व से स्वीकृत सामान्य छुट्टी का लाभ ले रहे ऐसे बंदियों को जिन्हों ने पैरोल शर्तो का पूर्णत पालन किया है, को सामान्य छुट्टी के लिये प्रस्तुत जमानतनामा एवं बंधपत्र पर ही 60 दिवस की आपात छुट्टी स्वीकृत की जायेगी।
Related Articles
एन.पी.एल के फाईनल मुकाबला जीतकर वार्ड क्र.-04 की टीम बनी विजेता
रिपोर्टर कमलेश मिश्रा बिजुरी। 19 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाली नगरपालिका प्रीमियर लीग-2 का फाईनल मुकाबला 26 दिसम्बर रविवार को राजीव रतन खेल मैदान में वार्ड कर्मांक 04 एवं 12 के मध्य खेला गया। फाईनल मुकाबले के इस मैच के मुख्य अतिथी भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम एवं विशिष्ट अतिथी […]
दो दिवसीय जिले के भ्रमण पर रहेंगे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह
अनूपपुर। जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह दो दिवसीय जिले के भ्रमण पर रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार 24 दिसम्बर को शाम 4:00 बजे (हबीबगंज) भोपाल से अमरकंटक एक्सप्रेस से अनूपपुर के लिए […]
नर्मदा महोत्सव में सेवा कार्य करने वाले स्काउटर गाइडर द्वारा महोत्सव सम्पन्न
अनूपपुर। अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में सेवा कार्य करने वाले स्काउटर गाइडर द्वारा महोत्सव संपन्न होने के पश्चात् अमरकंटक नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीओसी डाॅ. एस.एन. पाण्डेय, जिला स्काउटर डी.सी. मिश्रा, एचडब्ल्यूबी रामदरश पाण्डेय एवं सरोज सिंह के द्वारा किया गया। स्वच्छता अभियान में सेवा कार्य में लगे सभी स्काउटर-गाईडर द्वारा […]




