
राजनगर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नगर के सड़कों के मरम्मत के लिए कायाकल्प अभियान के तहत राशि प्रदान की है जहां नगर परिषद राजनगर में एक करोड़ की लागत से नगर के विभिन्न वार्डों में क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य का पूजन नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं वार्ड नंबर 5 की पार्षद सरला सिंह द्वारा सवेरिया बंगला के पास किया गया जहां से कार्य प्रारंभ होकर विभिन्न वार्डों की सड़कों को सुदृढ़ किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना पार्षद आशा जयसवाल गिरजा विश्वकर्मा विकास प्रताप सिंह समय लाल पटेल प्रमोद शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह बृजमोहन सिंह राजेंद्र त्रिपाठी कमलेश चतुर्वेदी भीम जयसवाल धीरेंद्र सिंह सहित वार्ड की महिलाएं एवं आमजन उपस्थित थे।