अनूपपुर

शहीदों को किया गया याद

राजनगर। शहीद दिवस पर भगत सिंह चौक राजनगर में शहीद दिवस मनाया गया जहां पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव की शहादत को याद करते हुए वरिष्ठ मजदूर नेता कामरेड कन्हैया सिंह नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं एवं आम जनों द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शहीदों की शहादत को याद किया गया वही 2 मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर मजदूर नेता कामरेड कन्हैया सिंह ने कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है इनमें इन शहीदों का बहुत बड़ा योगदान है जिसे हमारा देश कभी भी भुला नहीं सकता और हम आने वाली पीढ़ी से अपेक्षा करेंगे की वह हर वर्ष इसी तरह शहीदों की शहादत को याद करता रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा संजय सिंह अजय सिंह लल्ला चौहान सोनू कनौजिया बृजभूषण सिंह अजीत सिंह ऋषिकेश चटर्जी मनोज सिंह समर बहादुर सिंह अखंड सिंह सहित काफी संख्या में युवा मौजूद है जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।