अनूपपुर

विश्व हिंदू परिषद ने निकाली शोभायात्रा, भगवान के भक्ति में डूबा पूरा कोयलांचल

राजनगर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महाकौशल प्रांत अनूपपुर जिला के राजनगर उपखंड में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में महावीर हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर परिषद बनगवां के शांति नगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण से नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं गणमान्य द्वारा पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रारंभ की गई जो शांति नगर कॉलोनी सेहोकर जयप्रकाश नगर साइडिंग न्यू राजनगर चर्च सी आर ओ जोड़ा तालाब बस स्टैंड होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची जहां महा आरती हो प्रसाद वितरण के साथ शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस विशाल एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं युवा एवं हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे जहां शोभा यात्रा में शामिल नागरिकों द्वारा जय हनुमान, जय जय श्री जय श्री राम के उद्घोष से पूरा कोयलांचल राम में वातावरण में परिवर्तित नजर आ रहा थावही हनुमान जी की शोभा यात्रा के दौरान भगवान शिव माता काली, माता पार्वती के रूप में झांकी स्वरूप कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा महावीर हनुमान की भव्य स्वरूप झांकियों का प्रदर्शन भी शोभा यात्रा के दौरान किया गया इस शोभा यात्रा के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के रोशन पूरी, मुकेश गौतम शहडोल से बजरंग दल के संयोजक अजय सिंह बघेल विभाग संयोजक बजरंग दल अभिषेक सिंह जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोनी विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री बाल्मीकि जैस्वाल प्रशांत सिंह उप शंभू सिंह उपाध्यक्ष महावीर मंत्री रवि शर्मा सहित भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद यादव लवकुश शुक्ला अजय शुक्ला हनुमानग गर्ग मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा सुरेश गौतम राजेंद्र त्रिपाठी सुमन आनंद सिंह भूषण त्रिपाठी सहित हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।