
राजनगर। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा शहीद रानी कमलापति का अपमान एवं जनजाति समाज के विरोध में दिए गए बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा भगत सिंह चौक राजनगर में गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया एवं गोविंद सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह डोला उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र प्रताप सिंह रवि सिंह जीवन लाल, केवट, महादेव गोस्वामी, राजेश सिंह, सानू सास मॉल, जगदीश जयसवाल, सुरेश साहू, सहित भाजपा मंडल राजनगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।