अनूपपुर। मध्यप्रदेष शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्यप्रदेष राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल हेतु रायफल, पिस्टल व शॉटगन प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन रविवार 07 मई 2023 को प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक गांधी स्टेडियम शहडोल में किया गया है। उक्ताषय की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक राजन ने बताया है कि चयन कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की आयु 13 से 16 वर्ष के मध्य तथा शूटिंग में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों हेतु उम्र 13 से 18 वर्ष के मध्य होना चाहिए। बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाणीकरण हेतु अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, 04 फोटो, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी होने पर सर्टिफिकेट की छायाप्रति एवं मूलप्रति साथ लाना होगा एवं निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9993640562, 9424683851 तथा 8349542689 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Related Articles
अवैध शराब बिक्री से वार्ड क्रमांक 9 के लोग परेशान
वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक से बंद कराने की मांग जमुना। जिले के नगर पालिका परिषद पसान के वार्ड क्रमांक 9 पीली दफाई में बीच मुहल्ले में अवैध शराब की बिक्री से यहां के निवासी वर्षों से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में ही निवासरत बिहार निवासी मिश्रा द्वारा वर्षों से अवैध शराब बेची […]
’ प्रशासनिक दिशा निर्देशों के तहत हिंदुस्तान पावर में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह
जैतहरी। हमारा गौरवशाली राष्ट्र ऐसे विकट समय में स्वतंत्रता दिवस मना रहा है जब दुनिया कोरोना संक्रमण से जूझ रही है। लॉकडाउन की बंदिशों ने हमें आज़ादी का मतलब समझाया है। हम सोच सकते हैं कि हमारे पूरखों ने कैसी मुसीबतें झेली होंगी। हिंदुस्तान पावर जैसा संस्थान न सिर्फ देश की तरक्की का वाहक हैए […]
महाविद्यालय के अतिथि विद्वान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
अनूपपुर। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत अतिथि विद्वान चुनाव पर कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई वचन पत्र की कंडिका 17.22 अनुसार अतिथि विद्वानों के नवीकरण की मांग लगातार जारी है नियमितीकरण हेतु उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के चुनाव क्षेत्र इंदौर से मुख्यमंत्री निवास भोपाल तक अतिथि विद्वान द्वारा संघर्ष मोर्चा द्वारा न्याय यात्रा […]




