बिलासपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत एसईसीएल ने कोयला उत्पादन, ओबीआर एवं डिस्पैच में नया रिकॉर्ड बनाकर की है। बीता माह अप्रैल 2023 के कार्य संचालन के नतीजों एसईसीएल के लिए बेहद उत्साहजनक रहे हैं। कम्पनी ने 14.12 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है जो कि कम्पनी की स्थापना से किसी भी अप्रैल माह में किया गया अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। पिछले वित्तीय वर्ष 22-23 के अप्रैल माह से अगर तुलना करें तो कंपनी ने लगभग 1.24 मिलियन टन की वृद्धि दर्ज की है। अगर ओवर बर्डन रिमूवल की बात करें तो 29.29 मिलियन क्यूबिक मीटर के साथ किसी भी अप्रैल माह में ओबीआर का नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष अप्रैल में कंपनी ने 20.44 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर किया था और इस प्रकार इस अप्रैल माह में कंपनी ने ओबीआर में 43ः की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। वहीं डिस्पैच में भी कंपनी ने अप्रैल माह के पिछले वर्षों के सारे आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए 14.50 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है। अप्रैल 22-23 कि तुलना में कंपनी ने डिस्पैच में भी 13 प्रतिषत कि वृद्धि दर्ज की है। विदित हो कि कंपनी ने हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 22-23 में रिकॉर्ड 167 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है जो कि कंपनी के इतिहास का सर्वाधिक कोयला उत्पादन है। वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए कंपनी को 200 मिलियन टन कोयला उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य मिला है।
Related Articles
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर जिले के समस्त मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने अटल बिहारी वाजपेई के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर कार्य […]
फर्जी रजिस्ट्री के मामले में अंगद साहू ने लगाई कलेक्टर एस.पी. से न्याय की गोहार
कोतमा। कोतमा थाना अन्तर्गत सारंगगढ विशुनटोला निवासी अंगद प्रसाद साहू व उनके परिजनो ने लिखित में जानकारी देते हुए अपनी करूण दस्तान बताए की प्रार्थी की निगवानी पटवारी हल्का में खसरा नं 527 रकवा 0.360 हे. खसरा नं 528 रकवा 0.397 हे, खसरा नं 529/2 रकवा 0.219 हे, खसरा नं 430 रकवा 0.436, खसरा नं […]
100 वें राष्ट्रीय आरटीआई वेबीनार का हुआ आयोजन
देश में पारदर्शिता और जवाबदेही के विस्तार के लिए सरकार दे ध्यान अनूपपुर। पारदर्शिता और जवाबदेही के कानून सूचना के अधिकार कानून आमजन तक किस प्रकार पहुंचे और कैसे इसे मजबूती प्रदान की जाए इस विषय को लेकर आयोजित किए जाने वाला राष्ट्रीय स्तर के वेबीनार अपने 100 वें पड़ाव पर पहुंचा। ज्ञातव्य हो कि […]




