Breaking News

बूथ विजय संकल्प के साथ ग्राम पंचायत कुकुर गौड़ा में 28 युवाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

जैतहरी मंडल में लगातार युवाओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत जहां कई कार्यक्रमों का आयोजन प्रत्येक मंडलों में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के नेतृत्व में किया जा रहा है तो वही जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर जनपद सदस्य रंजीत सर्राटे के प्रयास से जैतहरी मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगातार युवाओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

भाजपा की विचारधारा से हुए प्रेरित

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 मई 2023 को एक बार पुनः 28 युवाओं ने भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर जिस तरह से क्षेत्र के युवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं ऐसे में अन्य दलों की स्थिति नाजुक बनती जा रही है वहीं भाजपा का ग्राफ तेजी के साथ जैतहरी मंडल में बढ़ रहा है ।जैतहरी मंडल के ग्राम कुकुर गौड़ा में सरपंच भारत सिंह के निवास पर भारतीय जनता पार्टी की संघटन की बैठक 14 मई 2023 को रात्रि 9 बजे की गई । बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर और ज़िला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटे उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में 28 युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई ।इनमें कई युवा साथी कांग्रेस और जयस के कार्यकर्ता रहे हैं तो कुछ युवा पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी युवा सदस्यों ने भाजपा की विचारधारा के प्रति अपना विश्वास और समर्थन जताया।

28 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं में प्रमुख रूप से लाल सिंह, भूषण सिंह गणेश सिंह रामलाल सिंह, राधु सिंह, सुंदर सिंह, विरान सिंह, कोमल सिंह, बिसहूलाल सिंह, मान सिंह, तीरथ सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश सिंह, लोचन सिंह, संजय सिंह, मोहन सिंह, चंद्रभान सिंह, गुड्डू कोल, वीर सिंह, नीरज सेन, प्रेम सिंह के साथ अन्य युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।इसके पूर्व ग्राम पंचायत कल्याणपुर एवं ग्राम पंचायत पड़रिया में भी सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के प्रति अपना समर्थन दिया । तथा सिद्धार्थ सिंह के द्वारा पूर्व में ही ग्राम पंचायत कुकुर गोड़ा एवं ग्राम पंचायत पचोहा सरपंच राय सिंह को भी भाजपा में शामिल कराया। लगातार क्षेत्र में युवाओं के भाजपा में शामिल होने से भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है तो वहीं अन्य दलों को बड़ा झटका लगा है ।भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी एवं जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और इस अभियान में जैतहरी मंडल के लगे सभी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button