Breaking News

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक की कार्यकारिणी हुई घोषित

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक की कार्यकारिणी हुई घोषित

अनूपपुर ।भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल एवं प्रदेश संयोजक पदम खेमका की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के अनुमोदन के उपरांत भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप अग्रवाल के द्वारा मंडल संयोजक /सहसंयोजक की घोषणा की गई ।जिसमें कोतमा के सहसंयोजक रितेश अग्रवाल, जैतहरी प्रकाश गुप्ता ,अमलाई पवन कुमार गलवानी (चीनी), अमरकंटक अंकित अग्रवाल ,वेंकटनगर अविनाश केसरवानी को नियुक्त किया गया ।इसी तरह मंडल संयोजक के पद पर अंकुर जैन कोतमा, दिलीप अग्रहरि कोतमा ग्रामीण, जमुना गुप्ता राजनगर ग्रामीण ,अनिल तिवारी बिजुरी, राजन त्रिपाठी, पसान ,सचिन चौकसे बेनीबारी, ज्ञानेंद्र राठौर अनूपपुर, सुनील ओटवानी अनूपपुर ग्रामीण, सुखसेन यादव करपा, दीपक दुबे राजेंद्रग्राम, राजकुमार गुप्ता वेंकट नगर ,सतीश गुप्ता जैतहरी ,राजकुमार कुलहाड़िया अमरकंटक को मंडल संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप अग्रवाल एवं जिला सहसंयोजक अंकित सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की है जिससे कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिल सके । उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button