Breaking News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विधानसभा प्रभारी हुए नियुक्त

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विधानसभा प्रभारी हुए नियुक्त

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ,प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रणवीर सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नारायण सिंह कुशवाहा की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूपपुर धर्मेंद्र सिंह के अनुशंसा उपरांत अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ कोतमा एवं अनूपपुर विधानसभा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति की गई है जिसमें अनूपपुर विधानसभा से बालमीक राठौर पुष्पराजगढ़ विधानसभा से वीरेंद्र चौकसे कोतमा विधानसभा से रामशरण केवट को विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा विधानसभा चुनाव में संगठन ने नियुक्त किए गए पदाधिकारियों से बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की है जिससे कि विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम पार्टी के पक्ष में सामने आ सके।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button