Breaking News

विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 6 दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करेंगी सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को नॉर्वे में होने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के महिलाओ संबंधी विभाग और नॉर्वे की संसद तथा विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 6 दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, 17 नवंबर से 22 नवंबर तक ओस्लो में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ़्रेंस में सर्कुलर इकॉनमी, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता और महिलाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16 नवंबर को दिल्ली से ओस्लो जायेगी जहां पर वह 6 दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में महिलाओं से संबंधित मामलों को प्रमुखता से रखेंगी। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button