अनूपपुर

बसंत पंचमी के अवसर पर अखण्ड कीर्तन का आयोजन

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

अनूपपुर। जय माता की जय गुरुवर की बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ राजेश सोनी के निज निवास इंदिरा नगर अमलाई में भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। जिस में उपस्थित रहे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूपपुर  अमित कुमार यादव, ब्लॉक जैतहरी पार्टी उपाध्यक्ष गुलाब प्रसाद यादव ब्लॉक जैतहरी पार्टी प्रवक्ता रमेश  कोल, संजू राठौर, राम गोपाल राठौर, सुजीत राठौर ब्लॉक जैतहरी पार्टी सचिव प्रमोद यादव पार्टी सचिव सज्जन सिंह, ब्रहम पाल सिंह महिला मोर्चा जिला संगठन मंत्री श्रीमती रामवती ब्लॉक जैतहरी उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा श्रीमती कौशल्या ब्लॉक जैतहरी सचिव महिला मोर्चा श्रीमती मंजू, श्रीमती मीतीया, श्रीमती विनीता विश्वकर्मा, श्रीमती गुलाब मिश्रा, श्रीमती पूजा वाधवानी एवं समस्त मां भक्त उपस्थित रहे। समस्त मां भक्तों को परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी की विचारधारा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कुमार यादव के द्वारा जन-जन को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने के लिए एवं अपने जीवन में नई चेतना का संचार करने के लिए परम पूज्य योगीराज शक्तिपुत्र महाराज के कर्मों को अपने जीवन में अपनाएं तभी आप सच्चे मां के भक्तों कहलाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close