Breaking News

मंत्री विसाहूलाल सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मंत्री विसाहूलाल सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

तीनों विधानसभा में भाजपा की होगी प्रचंड जीत:- रामदास पुरी

अनूपपुर ।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को अनूपपुर विधानसभा में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री विसाहू लाल सिंह को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिष्ठान का वितरण करते हुए जश्न मनाया। अनूपपुर विधानसभा के मंडल पसान, जैतहरी ,फुनगा ,अनूपपुर ग्रामीण, अनूपपुर शहर सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग दिखाई दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा की अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा में संगठन ने बेहतर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है हम तीनों विधानसभा में प्रचंड मतों से विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा की अनूपपुर विधानसभा में मंत्री विसाहू लाल सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने से उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ता और पदाधिकारी को आवश्यक रूप से मिलेगा उन्होंने अनूपपुर जिले के विकास के लिए अपने जीवन का अमूल्य समय और योगदान दिया है ।सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को लामबंद होकर तीनों विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी विसाहू लाल सिंह हीरा सिंह श्याम एवं दिलीप जायसवाल को विजय श्री दिलाने का कार्य करना है। मंत्री विसाहू लाल सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदास पूरी पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी उपाध्यक्ष राम अवध सिंह सिद्धार्थ शिव सिंह ज्ञानेंद्र सिंह परिहार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे जिला मंत्री गुड़िया रौतेल जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा अजय द्विवेदी दिनेश राठौर सत्यनारायण सोनी मुकेश पटेल तथा भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button