अनूपपुर

मौत का कुआं बना आकर्षण का केंद्र

बिजली नगर में हुआ मीना बाजार का उद्घाटन

मीना बाजार बिजुरी का उद्घाटन

कमलेश मिश्रा

बिजुरी/ लाल गुलाब मैदान में आज मीना बजार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।प्रदर्शनी में तरह तरह की दुकानों के साथ झूलो का बड़ा संग्रह है जो बच्चो बड़ो युवा सब को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।उक्त मेला 10 दिनों तक चलेगा।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री अजय शूक्ला,नपा उपाध्यक्ष नीलम सचिन जैन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया।मेला के मालिक मोहम्मद अकरम ने सभी कर स्वागत किया।उद्घाटन के बाद मेला मालिक मोहम्म्द अकरम ने मेला में लगा मौत का कुआ अथितियों को दिखाया।मौत के कुआँ में कार औऱ बाइक चालक ने कुआँ के दीवार में कार बाइक चला कर दिखाया।कार्यकम में पार्षद लक्ष्मी शूक्ला,रफत जावेद अहमद,अन्नू देवी,सचिन जैन,जावेद अहमद,माखन चंद्रा,हेमू द्विवेदी, शिम्पू पांडेय,जय दीप,विवेक पांडेय ,जमील अहमद,पत्रकार विनोद द्विवेदी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button