खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ
रिपोर्टर प्रकाश कुशवाहा

अनूपपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रंगों के पर्व होली पर जिले के एवं प्रदेश के नागरिक को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सर्वधर्म-समभाव को अभिव्यक्त करता है अवर विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश में विभिन्न जातियों समुदायों, धर्मो के लोग उत्साहपूर्वक होली मनाते हैं। चाहे कवि रसखान हैं अथवा नजीर अकबराबादी, होली का रंग सभी ने सजाया है। उन्होंने कहा कि होली मन की अशुद्धियों के प्रति जाग्रत होकर उन्हें दूर करने का पर्व है। श्री सिंह ने पर्यावरण की रक्षा करते हुए तथा कोरोना से बचाव के लिए ‘‘मेरी होली-मेरे घर’’ का पालन करते हुए होली खेलने का आग्रह किया है।