अनूपपुर

ब्‍लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा गांधी जी की जयंती

राजनगर कॉलरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजनगर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मागांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस का जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मनाया गया। जहां सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी  लाल बहादुर शास्त्री के बलिदान एवं त्याग याद किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे, वरिष्ठ नेता अशोक दुबे, अजय सिंह, रामनारायण सिंह, राहुल सिंह परिहार, अशोक जेठानी, रामाधार गौतम, राजेंद्र राजपूत, नबी रसूल, सुनील गुप्ता, शाहिद मनोहर जयसवाल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।