Breaking News

परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में नगर भ्रमणकर बाजे गाजे के साथ निकाली गई रैली

राहुल मिश्रा

अनूपपुर/देवहरा। परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में नगर परिषद बरगवां अमलाई देव्हारा के समस्त विप्र बंधुओ ने एकत्र होकर भगवान परशुराम की आराधना कर ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की पूजा अर्चना की, देवहरा गांव की पहचान जिले में ब्राह्मणों के गांव के रूप में जाना जाता है यहां मनमुटाव मतभेद को त्याग कर समस्त विप्र बंधुओ ने एकत्र होकर बैंड बाजे के साथ नगर के चौक चौराहे सहित तिराहों और मोहल्ले से होकर रैली निकाली तो वही मुख्य स्थान पर विप्र बंधुओ के रैली पर पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया जिस पर समस्त समाज ने एकता और अखंडता का एक जीता जागता प्रमाण दिया है जहां ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर रैली निकाली तो वहीं अन्य समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया वही रैली में प्रमुख रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी, बल्लू, बृजकांत तिवारी, रामसुंदर तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, बब्बू मिश्रा,कान्हा तिवारी, सत्तू तिवारी, प्रकाश चन्द्र तिवारी (मुन्नू महराज)सहित समस्त विप्र बंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button