अनूपपुर

शालेय राज्य कराते प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

अनूपपुर। 15 अक्‍टूबर से 19 अक्टूबर  जबलपुर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 14 अक्टूबर को रवाना हुए। प्रतियोगिता मॉडल स्कूल जबलपुर के बैडमिंटन हॉल मे आयोजित की जायेगी। विगत माह 5-6 अगस्त को छिंदवाड़ा में विभागीय राज्य स्तर कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन शालेय राज्य कराते प्रतियोगिता जबलपुर के लिए किया गया। इस दल में पूर्व क्षेत्र (शहडोल संभाग) से लगभग 14 कराते खिलाड़ियों का चयन किया गया है एवं इसमें  अनूपपुर जिले के  07 खिलाड़ी शामिल है। यह गर्व का विषय है कि पूर्व क्षेत्र से चयनित खिलाड़िसें मे सबसे ज्यादा संख्या अनूपपुर जिले की है। इस दल में शा.उ.मा.वि. अमलाई से सतीश चैहान, रोहित सिंह, रितिक नाई, शहवान खान, कन्हैया गुप्ता एवं शा.पूर्व.मा.वि.अमलाई के हीरामणी बसोर, श्लोक पनिका के नाम शामिल है एवं शिक्षा विभाग के दल मे एम.जी.एम. विद्यालय के दीप पाण्डेय का चयन किया हुआ है। ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक किशोर कुमार साकेत के पास कराते का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं एवं हर वर्ष स्कूल गेम्स, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई खिलाड़ी चयनित होते है और पदक प्राप्त कर जिले को गौरांवित कर चुके हैं। चयनित खिलाड़ी  प्रमोद विश्वकर्मा (जिला कराते प्रशिक्षक उमरिया) के मार्गदर्शन में सम्मिलित होंगे एवं इस 5 दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर बीके मिश्रा (जिला क्रीडा अधिकारी अनूपपुर) आर.बी.प्रसाद( प्राचार्य शा.उ.मा.वि.अमलाई),  चैहान सर (प्राधानाध्यापक शा.पू.मा.वि.अमलाई), जार्जिना ग्रेस( प्राचार्या एमजीएम विद्यालय),  श्रीमती सुधारानी राव, मो. खल्ल कुरैशी, पवन गलवानी (जनपद सदस्य), अनिल गुप्ता, डॉ. शिव चैधरी,. रामचंद्र यादव, अखिलेश सिंह, अनीता सिंह (खेल प्रशिक्षिका एमजीएम.) व अमलाई नगरवासी, खेल प्रेमीगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान किया।