अनूपपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मनाई खुशियां

रिपोर्टर@सुरेश शर्मा

जमुना। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा खजुराहो लोकसभा के सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद से अपना राजनीतिक सफर प्रारंभ करने वाले बी.डी.शर्मा युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए भालूमाड़ा एटीएम चैक पर पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाएं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पसान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह (मिंटू )अनिमेश सिंह, राजेश बाथम, रामचरण केवट, अंदु केवट, स्वप्निल पांडे, चंदन सिंह, बाहुबली सिंह, दिनेश सिंह, लक्ष्मी केवट, मोहित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जमुना व भालूमाड़ा के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button