राजनगर। राम मंदिर निर्माण हेतु राजनगर कोयलांचल के राम सेवकों द्वारा 23 जनवरी को भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो दोपहर 1 बजे से शांति नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर फौज नगर, सुभाष नगर न्यू राजनगर ए.ए. टाइप चर्च सीआरओबी टाइप बस स्टैंड होते हुए भगत सिंह चैक पहुंचेगी। जहां पर भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए समस्त ग्राम सेवकों ने नगर वासियों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक लोग इस शोभायात्रा मे शामिल होकर श्रीराम मंदिर निर्माण मैं अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए अपने जीवन को कृतार्थ करें।