अनूपपुर

मरीजों के मौत की खबर लगते ही शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह

 मौजूदा स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक

रिपोर्टर राजेश सिंह
अनूपपुर। शहडोल संभाग के मेडिकल कॉलेज में मरीजों की हुई मौत के मामले की जानकारी लगते हैं 18 अप्रैल 2021 को तत्काल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान मरीजों की हुई मौत के मामले में कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए समीक्षा बैठक के दौरान जो भी कमियां सामने आए उन्हें तत्काल पूरा करने के लिए मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मेडिकल कॉलेज के डीन और कलेक्टर शहडोल तथा तमाम उपस्थित प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक जय सिंह मरावी मनीषा सिंह शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह अनूपपुर जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम भाजपा नेता राम अवध सिंह सिद्धार्थ शिव सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मृतकों के प्रति शोक प्रकट करते हुए कहा की जो घटना घटित हुई है दोबारा इस तरह की घटना ना हो इसको लेकर प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है सरकार के पास किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है यदि किसी प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के कमी के कारण कोई घटना घटित होती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button