नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का भाजपा कार्यालय अनूपपुर में हुआ स्वागत

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अनूपपुर जिले में घोषित किए गए सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का अनूपपुर भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जिले के सह निर्वाचन अधिकारी आधाराम वैश्य जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी हीरा सिंह श्याम जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार जिला मंत्री चंद्रिका द्विवेदी अनूपपुर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। संगठन द्वारा अभी अनूपपुर जिले के 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें राजनगर मंडल से कमलेश चतुर्वेदी बिजुरी रविंद्र शर्मा कोतमा नगर पुष्पेंद्र जैन राज नगर ग्रामीण श्रीमती सुषमा जोशी कोतमा ग्रामीण राजेश बर्मा अनूपपुर ग्रामीण सत्यनारायण सोनी जैतहरी दिनेश राठौर फुनगा मुकेश पटेल करपा फग्गू नायक राजेंद्रग्राम जागेश्वर चंद्रवंशी दमेहडी गोपाल सिंह मरावी बेनीबरी रजनीश उईके वेंकट नगर विजय सिंह राठौर को मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मध्य प्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल अनूपपुर विधायक विसाहूलाल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।