हर एक नागरिक का होगा विकास- श्री सिंह
परासी में नलजल योजना एवं सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, जमुना-परासी-धुरवासिन तक बनेगा 7 किमी लम्बाई का मार्ग

ग्रामीण क्षेत्रों में लाएँगे सभी मूलभूत संरचनाएँ, प्रदेश में बहेगी विकास की गंगा
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में म.प्र. कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आगमन पर जिला अध्यक्ष बृजेष गौतम के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात इंदिरा चैक के पास मंचसीन होकर श्री सिंह ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किये। कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन बिसाहूलाल सिंह का अनूपपुर आगमन पर ग्राम परासी में स्थानीय जनो द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री सिंह द्वारा ग्राम परासी में जमुना-परासी-धुरवासिन मार्ग लागत 2 करोड़ 84 लाख 74 हजार एवं 99 लाख 46 हजार लागत की आवर्धन नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया। श्री सिंह ने स्थानीय जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। श्री सिंह ने कहा हर वर्ग, हर धर्म, हर तबके के लोगों को चाहे शहरी क्षेत्र हो अथवा ग्रामीण, विकास कार्य तेज गति से सम्पादित किए जाएँगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु घर-घर जल की सुविधा, बिजली, सिंचाई के साधन, आवागमन के उच्च गुणवत्तापूर्ण मार्ग समस्त अधोसंरचनाओ के विकास हेतु कार्य किए जाएँगे।
मूलभूत सुविधाओं की राषि हो चुकी है स्वीकृत
आपने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, सिंचाई के साधन की उपलब्धता, जल प्रदाय व्यवस्था हेतु करोड़ों के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। जिनमे शीघ्र कार्य प्रारम्भ होंगे। श्री सिंह ने कहा कि धनपुरी एवं चोलना जलाशय हेतु बजट स्वीकृति हो चुकी है, जिससे स्थानीय जनो को सिंचाई के साधन प्राप्त होंगे। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार हेतु शीघ्र ही 10 उप स्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण कार्य चालू होगा। आपने कहा कि प्रदेश के साथ साथ अनूपपुर के स्थानीय जनो की समस्याओं के निराकरण हेतु मैं पूरी तत्परता से लगा हुआ हूँ।
ग्रामीणजनो को दी समझाईश
कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने इस दौरान ग्रामीण जनो को समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना का संकट अभी खत्म नही हुआ है, कोरोना से लड़ाई हेतु सतत रूप से प्रयास जारी है। इस हेतु समस्त नागरिकों से अपील है कि कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों का सतत रूप से पालन करें। सार्वजनिक स्थलों में जाने पर अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें एवं नियमित रूप से साबुन से हाथ साफ करते रहें अथवा सैनिटाईजर का प्रयोग करें। कोरोना से लड़ाई हेतु योद्धा बनकर सहयोग करें। इस दौरान कार्यपालन यंत्री पीएचई संतोष साल्वे ने बताया कि आवर्धन नल जल योजना अंतर्गत ग्राम परासी के जो घर छूट गए थे उन सभी को आवर्धन नल जल प्रदाय योजना में शामिल किया गया है, परासी के हर घर में 6 माह के अंदर जल पहुँचेगा। श्री साल्वे ने कहा कि जिले के हर नागरिक के घर तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल पहुँचाने हेतु अनवरत रूप से कार्य जारी है। शासन की मंशानुसार 2024 तक जिले के हर घर में नल जल सुविधा होगी। इस दौरान आपके द्वारा योजना सम्बंधी जानकारी स्थानीय जनो को प्रदान की गयी। कार्यपालन यंत्री पीडबल्यूडी अनिल मिश्रा ने बताया कि जमुना परासी धुरवासिन मार्ग लम्बाई 7 किमी का कार्य 9 माह की अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। मार्ग की फार्मेशन विड्थ 3.75 मीटर एवं कुल चैड़ाई 7.5 मीटर रहेगी।