समारोह…तिल्दा में अखंड नवधा रामायण का हो रहा आयोजन, दूर-दूर से पहुंच रहे श्रोतागण

(भानु प्रताप साहू)
बलौदाबाजार/डोंगरीडीह। प्रदेश की जीवन दायिनी महानदी किनारे बसे बलौदाबाजार की ग्राम तिल्दा में 4 नवम्बर से नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जिलेभर से आकर कई मानस मंडली द्वार श्रीराम जी की भजन गायन की जा रही है। इस दौरान ग्राम का माहौल काफी भक्तिमय दिख रहा है। विदित हो कि ग्राम तिल्दा में पहली बार अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पहले दिन कलश स्थापना गौरी पूजन और आगामी 12 को राम राज तिलक कथा विश्राम किया जाएगा। अखंड नवधा समिति के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम उपाध्यक्ष तिजऊराम, सचिव शंखराम, सह सचिव भगवानी, कोषाध्यक्ष दीनबंधु, सरपंच भुलाऊ राम डहरिया और शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने सामुहिक बताया कि तिल्दा में राजनगर चौक में आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कथा श्रवण पंडित अनूप पांडेय लवन द्वारा किया जा रहा है। वही मुख्य पुजारी संताराम, धनु राम प्रीत राम एवं राजेश होंगे। प्रत्येक दिन प्रत्येक मानस मंडली को सम्मान के रूप में इनाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही अखंड नवधा रामायण का समापन हवन सहस्त्रधारा व ब्राह्मण भोज 13 को संम्पन्न कराकर किया जाएगा।