अनूपपुर

शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे लोग, अचानक नियंत्रित होकर पलटी बोलेरो

घटना स्‍थल पर तीन की मौत, घायलो काे चिकित्सालय में चल रहा इलाज

रिपोर्टर@संजीत सोनवानी
अनूपपुर/ राजेन्द्रग्राम। थाना राजेन्द्रग्राम से तीन कि.मी. दूर ग्राम लखौरा से सिंगरौली शादी में सम्मलित होने जा रहे थे तभी बडे़ लखौरा में बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक के द्वारा बोलेरे में अचानक ब्रेक मारी, उसी समय बोलेरो तेज गति होने से अपने आप में चार पल्टी मार दी। जिसमे बैठे 7 लोग सवार थे, थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार बताया गया की वाहन क्रमांक-एमपी 65 टी 1156 थे, जिसमें घटनास्थल पर ही तीन की मृत्यु हो गई और एक अभी गंभीर रूप से घायल है। वही पुलिस द्वारा कुछ घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में उपचार के लिए भेजवाया गया,जहां से एक को जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया है। घायलों में धन सिंह पिता फरदा जाति गोंड उम्र 55 वर्ष निवासी लखौरा,सुरेश सिंह पिता श्रीपाल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी लखौरा, शेर सिंह पिता अंगद सिंह जाति गोंड उर्म 55वर्ष निवासी धीरूटोला,इन्द्रपाल सिंह परस्ते पिता बुद्धसेन उर्म 47 वर्ष निवासी लखौरा मृतकों में कुलदीप सिंह पिता अंजनी सिंह उर्म 16 वर्ष निवासी लखौरा, कुंवर सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी सोनियामार, तेजपाल गोयल पिता मदन लाल गोयल उम्र 26 वर्ष निवासी लखौरा के है, जिसमें तीन मृतक लोगों पंचनामा बनाते हुए विवेचना में जुटी हुई है।
इनका कहना है
घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया गया है, पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है,
खेम सिंह पेन्द्रों
थाना प्रभारी, राजेन्द्रग्राम

Related Articles

Back to top button