अनूपपुर

सिक्ख समाज ने गुरूनानक जी 550वें जयंती धूमधाम से मनाया

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

अनूपपुर। श्री गुरूनानक देव जी का 550वें प्रकाश उत्सव आज 12 नवम्बर 2019 को मनाया गया। अनूपपुर स्थित श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा, रेलवे काॅलोनी धनपुरी गुरूद्वारा सहित जमुना,अमरकंटक, सिंधी धर्मशाला अमलाई आदि स्थानो में मनाया गया। रेलवे काॅलोनी में मंगलवार को प्रातः 10 बजे अखण्ड पाठ साहब की समाप्ति,10.30 से 1.00 बजे तक गुरूवाणी कीर्तन एवं कथा विचार, 1.00 से 1.30 बजे तक अरदास एवं प्रसाद वितरण और इसके पश्‍चात 2 बजे से 4 बजे तक अटूट लंगर आयोजित किया गया। अमलाई में सिंधी धर्मशाला बापू चैक में पूज्य सिंधी समाज अमलाई के द्वारा मंगलवार को धार्मिका आयोजन आयोजित किये जायेगें और 2 बजे से 4 बजे तक गुरू का लंगर वितरित किया गया। जिसमें सैकड़ो सिक्ख समाजो ने सम्मिलित हुए। वहीं कोतमा में सिंधी धर्मषाला में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम के बाद लंगर का आयोजन किया गया। सुरक्षा को देखते हुए साथ ही जिले में धारा 144 प्रभावशील होने के कारण जुलूस नहीं निकाला गया। रात्रि में संगीत और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम आयेाजित किए गए। गुरूद्वारे मे प्रकाष पर्व के अवसर पर रात्रि में रोशनी भी की गई थी।

Related Articles

Back to top button