छत्तीसगढ़

समाज सेवी संस्था लायनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण की नवीन पदाधिकारियों का चयन

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

मनेन्द्रगढ़ – (कोरिया छ.ग.) समाज सेवी संस्था लायनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण की नवीन पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2020–21 हेतु किया गया जिसके अंतर्गत सर्व सहमति से लायनेस क्लब समर्पण की अध्यक्ष पद हेतु लायनेस पम्मी अरोड़ा का मनोनयन किया गया तथा सचिव पद हेतु लायनेस प्रतिभा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष लायनेस मधु जैन मनोनीत की गई नवनियुक्त अध्यक्षा पम्मी अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लायनेस अनिता अग्रवाल व एरिया ऑफिसर लायनेस अलका फरमानिया है लायनेस क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण के समस्त कार्य इन्ही के निर्देशन में सम्पन होंगे। पम्मी अरोडा ने ये भी बताया कि आगामी समय में कोरोना महामारी से बचाव के कार्य तो किए जाएंगे ही साथ ही पर्यावरणीय जन चेतना हेतु, पशु पक्षियों की सुरक्षा एवं जल संरक्षण, अन्नदान, नेत्र शिविर, स्वास्थ्य शिविर तथा ग्रामीण महिला शिक्षा, बालिका शिक्षा आदि पर हमारी गतिविधियां की जाएंगी उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार वैश्विक महामारी कोविड-19 होने के कारण हमारे समस्त सामाजिक कार्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप विधि सम्मत संचालित होंगे।लायनेस क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण की सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाईयां देते हुए इनके उज्जवल कार्यकाल के शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button