भाजपा मंडल राजनगर का मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए राजेश कलसा, लोगों ने किया स्वागत
रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा राज नगर क्षेत्र के कर्मठ जुझारू एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी राजेश कलसा को भाजपा मंडल राजनगर का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इनके इस नियुक्ति के पश्चात भाजपा मंडल राजनगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा भगत सिंह चौक राजनगर में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया जहां पर समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा राजेश कलसा का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। वही आतिशबाजी एवं बैंडबाजा के साथ राजेश कलसा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा का कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को संबोधित करते हुए झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश सह संयोजक बृज मोहन सिंह गहरवार पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम राजेंद्र त्रिपाठी के.एन शर्मा चंद्रशेखर द्विवेदी ने कहा कि राजेश कलसा के संगठन के प्रति त्याग एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें जिम्मेवारी दी गई है और संगठन आशा करती है कि राजेश कलसा संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे, क्योंकि राज नगर मंडल हमेशा से ही पूरे जिले में नंबर वन होता आया है वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। वही नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा ने कहा कि हम जैसे छोटे कार्यकर्ता को संगठन है यह जिम्मेवारी देकर संगठन ने साबित कर दिया है भाजपा जो कहती है वह करती है भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र जिसके कारण हम जैसे कार्यकर्ता आज यहां तक पहुंच पाया है मैं संगठन के वरिष्ठ जनों के साथ-साथ अपने मंडल अंतर्गत समस्त कार्यकर्ताओं को या विश्वास दिलाता हूं मैं जो भी कार्य करूंगा वह आप सभी के मार्गदर्शन एवं सलाह लेकर ही करूंगा आप लोगों को जहां भी लगे कि मैं गलत कर रहा हूं तो आप सभी लोग मुझे रोक सकते हैं टोंक सकते हैं,क्योंकि आप सभी के मार्ग दर्शन में हमें संगठन को ऊंचाई तक ले जाना है जो आप सभी के सहयोग से ही संभव हो पाएगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीकांत सिंह, लीलाधर अग्रवाल अखिलेश त्रिपाठी जय गोविंद मल्ल पूर्व मंडल महामंत्री अमृतलाल केवट मंडल उपाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदीउपसरपंच शिव मूरत केवट विक्रमादित्य चौरसिया डॉक्टर पालीवाल रामजी जयसवाल सुरेंद्र गुप्ता,राजेश लाल, शिव बहादुर सिंह , भीम जसवाल, श्यामलाल लालू केवट, बद्री प्रसाद पांडे, राजन त्रिपाठी, बृजमोहन कुंडे, रणजीत सिंह, केवट उर्फ बल्लू दिनेश चतुर्वेदी, छत्रपाल रजक सहित भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया वही कार्यक्रम संचालन मंडल उपाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी ने किया।